नोएडा में प्रशासन ने 14 स्कूलों को नोटिस भेजी है जिसके बाद से ही स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। नोएडा प्रशासन ने ये कार्रवाई APJ इंटरनेशनल स्कूल के स्विमिंग पूल में गिरने से 33 साल के CA की मौत के बाद संज्ञान लेते हुए की है।
स्कूल में हुए इस हादसे के बाद जिला प्रशासन की आखें खुलीं और जिला गौतमबुद्धनगर के खेल अधिकारी ने 14 नामचीन स्कूल्स को नोटिस भेज दिया।
नोटिस में स्कूल प्रशासन ने सीधे सवाल पूछा कि क्या स्कूल के स्विमिंग पूल को कॉमर्शियल उपयोग में लिया जा रहा है और कॉमर्शियल उपयोग के लिए विभागीय परमिशन ली गई है या फिर नहीं।
किन-किन स्कूल्स से मांगा गया जवाब
जिला खेल अधिकारी ने जिन स्कूल्स को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है उसमें शामिल स्कूल-
स्कूल | सेक्टर |
---|---|
कैंब्रिज | 27-नोएडा |
कौशल्या वर्ल्ड | दादरी, ग्रेटर नोएडा |
सैनफोर्ड वर्ल्ड | पॉकेट-2 ग्रेटर नोएडा |
रामाज्ञा | 50-नोएडा |
बिलबोंग हाई इंटरनेशनल | 34-नोएडा |
सफायर इंटरनेशनल | 71-नोएडा |
APJ इंटरनेशनल | 16-A नोएडा |
बाल भारती | 21-नोएडा |
इंद्रप्रस्थ ग्लोबल | 93-B नोएडा |
ग्रेटर वैली | ओमेगा 2- ग्रेटर नोएडा |
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड | सिग्मा 1- ग्रेटर नोएडा |
जिला खेल अधिकारी का सख्त आदेश
14 स्कूल्स को नोटिस भेज कर जल्द से जल्द जानकारी देने का आदेश भी दिया गया है। जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने साफ कहा कि अगर स्कूल प्रशासन इसका जवाब नहीं देता तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।
अनीता नागर ने बताया कि जिला प्रशासन से अनुमति लेने के साथ 10,000 रुपए का डिपॉजिट भी जमा कराना होता है तब विभाग की तरफ से NOC दी जाती है। उसके बाद ही कोई कॉमर्शियल स्विमिंग पूल खोला जा सकता है।
चौंकाने वाले बात ये है कि पिछले कुछ दिनों में केवल नोएडा में ही ऐसे दो हादसे हो चुके हैं। एक हादसा गुरुवार को हुआ था जहां एक CA की मौत हो गई थी।
दूसरा हादसा ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर में हुआ जहां छात्र की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई।