उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना सीएम योगी सरकार की तरफ से जारी कर दी गई है।
तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
नोएडा अंतर्राष्ट्री हवाई अड्डा लिमिटेड के CEO अरुण वीर सिंह ने बताया कि जेवर तहसील के 14 गांवों से कुल 1,888 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
आपको बता दें कि अरुण वीर सिंह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO भी हैं।
जमीन अधिग्रहण की सूचना जारी की गई
अरुण वीर सिंह ने बताया कि जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे चरण के लिए 2,053 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है और इसके लिए अधिसूचना पिछले हफ्ते जारी की गई थी।
एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में 1,365 हेक्टेयर और दूसरे चरण में 1,334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।
अरुण वीर सिंह का कहना है कि, एयरपोर्ट की विकास योजना के तहत इसके तीसरे चरण में तीन हवाई पट्टियों को तैयार किया जाएगा। इस समय एयरपोर्ट के निर्माण के पहले चरण का निर्माण कार्य जारी है और ये अगले सितंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा।
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण स्विट्जनरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट को बना रही है।
जेवर एयरपोर्ट चारण चरणों में विकसित होने के बाद देश के सबसे एयरपोर्ट के रूप में विकसित होकर देशवासियों के सामने आएगा।
कब तक तैयार होगा पूरा एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट की चारों पट्टियां साल 2040 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस पूरा बनने के बाद ये एयरपोर्ट 5,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा। इस एयरपोर्ट से साल में लगभग 1.2 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे।
किस-किस गांव से कितनी जमींने ली जाएंगी
गांव का नाम | जमीन हेक्टेयर में |
---|---|
थोरा | 583.6897 |
नीमका-शाहजहांपुर | 301.3150 |
ख्वाजपुर | 272.8575 |
रामनेर | 213.9200 |
किशोरपुर | 95.8663 |
बनवारीबास | 84.4336 |
पारोही | 83.1226 |
मुकीमपुर सिवारा | 74.2800 |
जेवर बांगर | 63.8221 |
साबौता मुस्तफाबाद | 51.7680 |
अहमदपुर चौरौली | 28.3880 |
दयानतपुर | 13.3030 |
बंकापुर | 11.8989 |
रोही | 10.2441 |
कितने लोग हर साल करेंगे यात्रा (संख्या मिलियन में )
वर्ष | यात्री |
---|---|
2023 | 12 |
2032 | 20 |
2036 | 50 |
2040 | 72 |
2042 | 100 |
2049 | 140 |
2060 | 190 |
2070 | 225 |
अब तक कितने गांव ने (हेक्टेयर) में दी जमीन
चरण | जमीन | गांव |
---|---|---|
पहला | 1334 | 6 |
दूसरा | 1365 | 6 |
तीसरा+चौथा | 2053 | 14 |